Monday, 29 March 2021

ज्ञान🌅

इंसान जानने लगा है

एक अहंकार ज्ञान से

कितना बड़ा हूं   "मैं"

मस्तिष्क मे भर कर


यत्र  तत्र हर  ओर

एक प्रतिस्पर्धा लिए

यह करेंगे वह करेंगे

क्या नहीं कर सकते


कितना बड़ा है इंसान

कितना ज्ञानी   इंसान

आपने कुछ किया न

किए-बने बिन  तो न


सब कर रहे बहुत 

सब जान रहे बहुत

इतना तो बता "मनु"

"खुद" को जाना कया

🌷

Thursday, 25 March 2021

अनमोल रिश्ते 🌅

किसी की अहमियत 

वर्तमान मे नहीं होती

आदत सी हो जाती

अमूल्य अपनों   की


अहम कितने लोग के

पर्दा डाल दिया करते

खुदा से नवाजे  गए

इन अमूल्य क्षणों को


जीवन की भागदौड़ 

कभी नहीं थमने  को

ढूंढ रही अपनों की

चाहे न नजरंदाज कर


देख सके तो देख ले

ह्रदय के नेत्रों से

खुदा से नवाजे गए

कोहीनूरी  रिश्तों को🌷

Wednesday, 17 March 2021

काम🌅

 


हम प्रायः  बातें करते

यह करेंगे व बनायेंगे

इतनी सामग्री लगेगी

वह श्रम समय लगेगा


बिन किसी सामग्री के

वह  अद्भुत कारीगर

बिन कुछ सामग्री के

प्रचंड ब्रह्मांड रचाया


अकेला बिन नक्शे

भिन्न-भिन्न प्रकार 

रुप रंग और आकार

रचनाकार हैं अकेला


फूंक प्राण जीव रचाए

फल फूल बहते झरने 

विशाल  समुद्र पहाड़

सूर्य किरण से प्रकाश


फिर भी मनुष्य  मन

कहे यह वह   किया 

उन्माद की सीमा पर

कहता खुदा कहां है 🌷

Saturday, 13 March 2021

प्रथम दृष्टय प्रेम 🌅

 भूत मे प्रत्यक्ष 

वर्तमान की  स्मृतियां

मे  क्यूं कर इंसान

वर्तमान टटोल रहा


गुजर गया जो

प्रभाव छोड़ कर

ह्रदय मे भाव

स्मृति मे यादें


नेत्र से झरता

कभी वह अविरल

भाव जब  वेग

अश्रु बन उभरता


 कोई आंख क्यूं कर

ह्रदय मोह लेती

अनोखी बन माया

अमिट स्मृति पटल 🌷

Friday, 19 February 2021

प्रेम 🌅

 जीवन का माधुर्य 

सिमटा उन क्षणों 

जब नेत्र  मिलकर

 रूक से गऎ 


अद्भुत अहसास 

ह्रदय मे संजोए

इक मिठास 

 मिटे नही मिटे


क्षण अनमोल

खोजें  न मिले

प्रेम से  उपजे

मोल नहीं मिले


जीवन की पूंजी

है बस   उनमें

मुहब्बत है उधव 

बंदगी   वह  नहीं 🌷

Sunday, 31 January 2021

नैन🌅

 विश्व मे कितनी भीड़

अथाह सागर है लोग

मिलते जुलते रहते हैं

अनेकों से हर  रोज


दो  नयन वो अनजान

भीतर जैसे कोई तीर

अंतर्मन को झकझोर

अंकुरित एक नवदीप


क्यों कर बनते रिश्ते

बिन कारण व उद्देश्य

अद्भुत उमंग कर वो

भर जीवन मे  हिलोरें


क्यों कर खोजें  उन्हें

नेत्र भरे खालीपन को

अपने लगते क्यूं कोई

स्वयं देख नेत्र अन्यत्र🌷

Thursday, 14 January 2021

नारी 🌅

 


प्यार की मूर्ति प्रेमिका

 ममता की छांव   मां

दो रूप  मे संवारती

ईंटों  कोठरी के  घर


कुछ देर न हो जो घर

सब ठहर  जाए सब

वरना तो यूं है लगता

क्या करतीं रहती है


आवाज से गूंजती हैं

बहुत बोलती है यह

कदाचित जो न हो

तो सन्नाटा पसरा रहे


पलभर मे अश्रु धारा

समेटे हुए अपार भाव

नर्म है ह्रदय से  यह

चोट सह न कर  पाए


इतनी अजीज दुनिया

बनाकर फिर खुदा ने

प्रेम ममता व धीरज्

भरकर ही स्त्री बनाई


इनहे  अगर समझना

शब्दों पर ना जाना

पढ़ कर इनकी आंखे

इनके भाव   पहुंचना


कुछ भी सह लेती

अपार कष्ट यह

पर चोट विश्वास की

उन्हें  है   न गुजारा 


अनमोल है यह रिश्ते

मोम से है सब नाजुक

कठोर है पुरुष दुनिया

इनको संभल निभाना🌷

Tuesday, 5 January 2021

कृष्ण 🌅

 मिट्टी उभरे तन

ओढ़े हुए मन

संसार विचरण करते

लपेटे विचार दर्पण


इतने व्यस्त  हम

लगता यूं जैसे

अनंत खेल यह

सब कुछ सत्य


बोले कृष्ण गीता

मैं ही मिट्टी से

आत्म रूप धारण

सर्वत्र हूं विचरता


स्पष्ट अध्याय १५

कितने ही तत्वदर्शी

बिन पवित्रता कोई

दर्श मुझे न पाए 🌷

Thursday, 24 December 2020

Mind🌅

 Mind


A constant companion 

running here or there 

Needs constant monitoring 

like a small child.


Making dreams in air 

Of fear or of joy

It's keeping us busy

All the time day night


Dreaming in in sleep😴

day dreaming when awake

It's like a bird in sky

Flying far and nearby


Aided by the mobile 📲 

It's further electrified

Chasing in its screen

An imaginary  world digitised


Pauses once a while 

Making us wonder

What would happen

If the mind stopped by


Saints meditate to still it

But the world of wonder

As an energy of thought

A source of all the feels


The cry of joy

The tear for another

A shoulder to a friend

A eye of concern


All are the colours

 of our friend of life

Our dear mind🌷

Tuesday, 22 December 2020

जश्न 🌅

 आज क्यूं कर जश्न लगा

जीवन  एक और दिन खिला है


आते जाते कितने लोग यहां

अनेकों रंग और रूप लगाए


कुछ उलझे हिसाब लगाते

कुछ  वाद और विवाद बढ़ाते


कुछ मौज मस्ती मे हंसते

कुछ खो जाने का शोक मनाते 


बाजीगरी अजब  समुख हमारे

उसमें आज नया खेल संजोया


हुई सांझ अब खेल समेटे

रात्रि निद्रा मे  फिर स्वप्न  देखे


क्यूं कर आज यह जश्न लगा है,🌷




Sunday, 20 December 2020

"मैं" 🌅

इक आरंभिक सुरूर " मैं"

इक धुंधली सी पराकाष्ठा

अजनबी से माहौल  उभार

इक रुदन से उत्पन्न करता


मां के जिस्म से विघटित

इक अलग हुआ एहसास

इक घट में उत्पन्न  प्रवास

है अद्भुत यह बसेरा  "मैं"


नाजों से संवारा इसे 

सबसे पहले  रखा इसे

सबसे ज्यादा व पहले "मै

प्रिय में प्रिय बनीं  यह "मैं"


"मैं" को टटोलो तो दिखे न

अजब सी पहेली है  यह "मैं"

अजीज सबसे कृष्ण की "मैं"

सबको इक धागे पिरोए "मैं"🌷













Saturday, 19 December 2020

अचंभित हूं 🌅

 अचंभित कर रहा जीवन यह‌‌ 

 मस्तिष्क पटल पर ख्याल चले

बिन कारण दौड़ लगाते हुए

वन में वानर उत्पात  जैसे 


कौन हूं मैं , अभिप्राय क्या

इस अनोखे सफर में आकर

क्या खोज में मन नित्य प्रति

इतने गंभीर रूप धारे है यह


नहीं आया समझ में कुछ भी

पूछा जो मुझ जैसे औरों से

मुस्कुराते सब भाग रहे यहां

इक स्वप्नलोक में मरीचिका से


न जाने कब टूटे गा यह 

इक मायाजाल इस जीवन का

ठौर नहीं न कोई छोर दिखे

समुद्र में भटकती नैया सा


रचनाकार इस अनोखे सफर के

झलक दिखला इक सौम्य रूप में

तेरे इस विराट रूप में विचलित

विश्राम मिले इस भवसागर से 🌷




।््स््से््स््स््स््से््स््से््स््स््््््















Friday, 18 December 2020

Life🌅

 Isn't life funny!

A momentary journey from nowhere to here to nowhere.

Amazing , what for is the great spectre

Everyone looking at it with own mental weave!


Wonder why we are there!


Wednesday, 16 November 2016

(एक छोटी बच्ची के फ्राक के धानी रंग से प्रेरित रचना )


     रंग ...


रंग भेद नहीं करते
रंगों का भेद बताते हैं
रंग
रंग नही कहते
अपनी सुन्दर परिभाषा |

रंग कहते हैं ..
चुनो ,
खुद के रंग को
जो तुम्हारे रंग से हो मिलता या फिर परे |
रंग आज़ादी देते हैं
रंग सोच देते हैं
रंग देते हैं हौसला
खुद के निर्माण का
रंग ,रंग है |

रंग ने नहीं दिया हक़
उसे बाटने का
रंग मिशाल हैं
खुद की रौशनी तय करने का
रंग ,रंग हैं
रंग भाव हैं |


(यशस्वी)
१६.११.२०१६



Friday, 7 March 2014

                                   
  मेरे मन की नन्हीं चिड़िया ...
नन्हीं सी चिड़िया ...कोमल सी चिड़िया
चंचल चिड़िया ...छोटी चिड़िया
कुछ –कुछ चीजे खोजती चिड़िया
उनसे अपने हर दिन को बुनती चिड़िया |
बरगद के नीचे ,घुमती चिड़िया
मिट्टी से बातें करती चिड़िया
चंचल चिड़िया नटखट चिड़िया
पत्तों से घर को रंगती चिड़िया 
डालियों को सपनों सुनाती चिड़िया |
गीली मिट्टी की दोस्त हैं चिड़िया
अपने मन का होश  हैं चिड़िया
पंखो में  दुनिया बसाती चिड़िया
तारों को झूला झुलाती चिड़िया |
हर मन की हलचल हैं चिड़िया
चंचल चिड़िया ...छोटी चिड़िया
(यशस्वी )
४/३/१४



Tuesday, 4 February 2014

( रात से गहरी दोस्ती के ख्याल ने कुछ यूँ आवाज दी ...की रात हैं .....)

रात हैं ......
लग रहा है ...रात है 
रात की आवाज पे मत जाओ 
न ही इसके लिबास पर 
रात क्या तभी रात होती हैं ?
जब ,
अँधेरा होता है
जब सन्नाटा छाता है
जब ,
घरों में लोग चुपचाप करवटें बदलते हैं
जब , सड़कों पे हर पल लोग ठिठुरते हैं |
या फिर
जब चूल्हे से घर में उजाला होता हैं
ढिबरी की लौ -तले
बैठा भविष्य का उम्मीदवार होता हैं
या फिर तब ,
जब आँखों को भीचतें ,
पन्नों को जबरन पलटते
अनचाहे मन से पानी के छीटों को
हर दूसरा बन्दा अपने पलकों में भरता हैं
क्या तभी रात होती हैं ...???
पता नहीं कितने हाँ हैं
इसे बयां करने की खातिर
शायद ,
मायने खिसक रहे हैं
भरी रोशनी के नीचे
शोर –हँसी ,ठहाकों में
आधी –आधी रात को |
जिन्दगी को जीते
रात के हर पहर से
उसका हक़ छिनते हुए |
दिख रहा है ....
रात उदास बैठी हैं
मेरे सामने
अपने आँखों के काजल को
नर्म हाथों से कुरदते
होठों के स्याहीपन से
कुछ बुदबुदाते
घूर कर देखती मुझको
कह रही है ----
मैं रात हूँ .....मुझे रात ही रहने दो |

(यशस्वी )

Monday, 18 November 2013

( एक नीम के पेड़ को अकेले लहलहाते हुए देख कर )

जब भी आता हैं आँखों के सामने
तुम्हारे लहराते पत्तियों का चंचल हरा गुच्छा
सचमुच ,
मेरे मन की खुबसुरती काफी बढ़ जाती हैं |
हजारों रूप –रंग ,भावनाओं को समेटे
कभी धीमे से तो कभी चुप होकर
सहमते हुए कुछ बताना चाहते हो तुम
शायद |
तुम्हारे बगल में खड़े ,गहरे हरे पेड़ की
मचलती पत्तियों से क्या बातें कर रहे हो तुम ?
जरुर कोई खास बात हैं
जोकि
तुम ऊपर उठे और वो झुक कर
कोशिश कर रही हैं तुम्हे सुनने की |
काफी हद तक तुम कुछ कहना चाहते हो
हर उस इन्सान को जो तुम्हारे नीचे से
होकर गुजरता हैं हर ऱोज
निहारता हैं दूर से
शायद कुछ कोरी बाते हैं
जो तुम्हारे ही काग़ज पर आये बिना निशब्द हैं |
तुम्हे तुम्हारी जगह लाने  के लिए
फरसे से लगातार कोशिस करते हैं हम
घास हटाते ,बीज डालते और पौधे लगा कर
शायद ....शायद हमारे स्वार्थ पर ही
कहना चाहते हो कुछ तुम
हमेशा कोशिश करते रहते हो 
हर तरह से
मगर तब तक उसी फरसे से
तुम्हे मिटटी में मिला देते हैं हम |
(यशस्वी दिवेदी )


Wednesday, 17 April 2013

लम्बी कतार .....


Monday, 11 March 2013

एक गुजारिश ...




तुम्हारे चेहरे  की  हर लकीर का मतलब खूब समझ जाती हूं  मैं
तुम कहो  न कहो
उसपे हलकी सी  ख़ुशी का भीगा समन्दर
लहरों की करवटों की सुनी आवाज
मेरे  साहिल को सुलझा जाती हैं
लेकिन शर्त बस इतनी सी हैं
कि चेहरा दिखा  दिया करो |

यशस्वी ...

Monday, 28 January 2013

कुछ कच्चे -पक्के ख्याल ....आपके साथ


रात के आशियाने में एक चमक सी देखी
एक टूटे तारे की झलक सी देखी
मकसद ये नही था की कुछ मांगना  चाहती थी
मैं उससे जो खुद किसी और के लिए टूटा था
मैं तो तलाश रही थी खुद की झलक
जिसमे सिर्फ मैं और मेरी झलक का जूनून था
कुछ जुगनू आये और आते रहे
कुछ का नामो - निशान
अभी भी उस गुम -सुम पेड़ पे अटका हैं
जहा कभी उनका गुलज़ार होता था
एतबार होत़ा था
एक अधूरी सी कहानी हिसाब
मांगती हैं उन सारे  बिखरे पलों का
जब हम दोनों साथ बैठे थे
जहा वो थी मेरी सहेली मगर मैं उसकी कोई नही
खुली किताब का हर पन्ना ,हर पल
एक आहट  के साथ आकर सिकुड़ जाता हैं
जहा मैं अपनी तन्हाईयों मैं खो जाती हूं
है जरा चंचल सा मन मगर ,कठोर नही
बीएस हर  आश  को पूरा करना करना
और उसमे जी लेना चाहती हूँ
एक हलकी सी छुवन ,उस नर्म   पौधे की
जो खुद ही सिसक रहा हैं
पाने को बेताब नही मगर
उससे रु -बरु  होना चाहती हूँ
शायद ,
निर्भय मन की ये एक और ख्वाहिश हैं
एक पैगाम हैं ये आखिरी तो नही
मगर हा आखिरी से कम भी नही,,,,,
                                                                यशस्वी दिवेदी