Wednesday 16 November 2016

(एक छोटी बच्ची के फ्राक के धानी रंग से प्रेरित रचना )


     रंग ...


रंग भेद नहीं करते
रंगों का भेद बताते हैं
रंग
रंग नही कहते
अपनी सुन्दर परिभाषा |

रंग कहते हैं ..
चुनो ,
खुद के रंग को
जो तुम्हारे रंग से हो मिलता या फिर परे |
रंग आज़ादी देते हैं
रंग सोच देते हैं
रंग देते हैं हौसला
खुद के निर्माण का
रंग ,रंग है |

रंग ने नहीं दिया हक़
उसे बाटने का
रंग मिशाल हैं
खुद की रौशनी तय करने का
रंग ,रंग हैं
रंग भाव हैं |


(यशस्वी)
१६.११.२०१६



3 comments:

  1. So true...all colours are beautiful..our choice discriminates between them 👍

    ReplyDelete
  2. So true...all colours are beautiful..our choice discriminates between them 👍

    ReplyDelete
  3. So true...all colours are beautiful..our choice discriminates between them 👍

    ReplyDelete